गुमला- गुमला पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को एनकाउंटर में मार गिराया है. मार्टिन पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था.
गुमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मार्टिन अपनी टीम के साथ कामडारा में किसी कारोबारी से लेवी लेने के लिए पहुंचा था, जिसकी सूचना गुमला एसपी को मिली थी. मिली सूचना के आधार पर गुमला एसपी के द्वारा एक टीम का गठन कर मार्टिन की घेराबंदी की गई.
पुलिस को अपनी तरफ आता देख मार्टिन के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मार्टिन मारा गया. मार्टिन के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. एनकाउंटर में केवल गुमला पुलिस की टीम ही शामिल थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद मार्टिन को संगठन का सुप्रीमो बनाया गया था. दिनेश गोप पर भी 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
दिनेश गोप के गिरफ्तार होने के बाद मार्टिन ही पीएलएफआई की पूरी कमान संभाल रहा था और जगह-जगह पर वारदातों को अंजाम दिलवा कर पीएलएफआई के नाम पर खौफ पैदा कर रहा था. मार्टिन के द्वारा सबसे ज्यादा रंगदारी मांगने की वारदातों को अंजाम दिए जा रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








