पटना- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर राहुल गाँधी पर हमला बोला है. दुबे ने राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा, “जब वे अपनी दादी और पिता की सरकार पर यह आरोप लगा सकते हैं कि पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया गया, तो भाजपा पर उंगली उठाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है.”
झारखंड सरकार द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक’ करने पर निशिकांत दुबे ने तीखा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि यदि सरकार मदर टेरेसा को सम्मान देना चाहती थी, तो कोई नई योजना शुरू की जा सकती थी.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाना सरकार की गलत मानसिकता को दर्शाता है. निशिकांत दुबे ने कहा, “मदर टेरेसा विदेशी थीं, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका नाम हटाकर मदर टेरेसा का नाम जोड़ना सरकार के घटिया और गलत कार्यों को दर्शाता है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की वर्तमान गतिविधियां और कार्यशैली देखकर लगता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के कई मंत्री एक बार फिर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया जनता के हितों के खिलाफ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








