पटना- आज सुबह पटना के पारस अस्पताल में बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज कराने आए कैदी चंदन मिश्रा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
अभी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच एक और हत्या की वारदात की खबर दानापुर इलाके से आ रही है. जहां अपराधियों ने 20 वर्षीय छात्र की धार-दार हथियार से हत्या कर दी है.
मृतक की पहचान शिवम उर्फ बंटी के रूप में हुई है. अपराधियों ने घर के पास ही शिवम के सिर पर हमला करके उसे मौत के घाट उतारा है. हत्या के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
वहीं, मृतक के दादा ने बताया कि मेरा पोता चार-पांच दिन पहले ही घर आया था, क्योंकि वह पढ़ाई के लिए बाहर रहता था. रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए. सुबह घर से बाहर निकले तो देखा कि पोता शिवम की लाश पड़ी हुई है’








