भोजपुर- बिहार के भोजपुर में कांग्रेस कार्यालय रणक्षेत्र में बदल गया. दो गुटों के बीच शहीद भवन स्थित परिसर में जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता को गंभीर चोट आयी है जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
बताया जाता है कि गुरुवार को शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के विधायक देवेंद्र यादव भोजपुर आए थे. उनके स्वागत में कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह और बैठक का आयोजन किया गया था. इसी दौरान यह मारपीट की घटना हुई. घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.
मारपीट के दौरान जब एक अन्य कार्यकर्ता बीच-बचाव करने गया तो उसकी जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ों से पिटाई की गई. इसके बाद उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घायल कार्यकर्ता की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ला निवासी, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह बाईपास रोड स्थित इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं.








