नालंदा- बिहार के नालंदा में एक दिव्यांग युवक की बेरहमी से तलवार से काटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव का है. मृतक की पहचान घोसु यादव के 33 वर्षीय पुत्र राजू यादव के तौर पर की गई है.
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों के विवाद में दिव्यांग की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई. विवाद गांव के ही श्रवण गोप और वीरेंद्र गोप के बीच हुई थी. दोनों पड़ोसी हैं. दोनों के बच्चों में 12 मार्च को खेलने के दौरान झगड़ा हुआ था. बच्चों के विवाद में दोनों पड़ोसी आपस में भिड़ गए.
ग्रामीणों का कहना है कि वीरेंद्र ने श्रवण की पत्नी को पीटकर घायल कर दिया था. उसी दिन श्रमण की पत्नी को पटना रेफर कर दिया गया था. 4 दिन बाद 16 मार्च को श्रवण अपने दोस्त राजू के साथ इलाज के पैसे लेकर पटना जा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोप है कि रास्ते में वीरेंद्र और उसके सहयोगियों ने दोनों को घेर लिया. वीरेंद्र ने श्रवण पर हमला कर दिया. जब दिव्यांग राजू ने बीच-बचाव किया तो उसका पैर काट दिया. 16 मार्च को ही राजू को पटना रेफर किया गया.
हमले में श्रवण भी घायल हुआ था. 23 मार्च को राजू की इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गई. राजू दाएं पैर से दिव्यांग था. गांव में ही खेती-बाड़ी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था. वह 2 बच्चों का पिता था,








