रांची- सिरम टोली फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में बुलाए गए रांची बंद का व्यापक असर है. सुबह से ही पूरी रांची अस्त-व्यस्त हो गई है. बंद समर्थक मानने को तैयार नहीं. सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं. खराब मौसम भी उन्हें नहीं रोक पाया.
रांची में लगातार बारिश हो रही है. साथ में ओलावृष्टि भी हो रही है. खराब मौसम के बावजूद बंद समर्थक सड़कों पर अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं. हर हाल में वो रैंप निर्माण का विरोध कर रहे हैं. जगह-जगह जाम लगा हुआ है. बीच अरगोड़ा चौक के पास बंद समर्थकों पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया है.
बता दें कि सिरमटोली में आदिवासियों का मुख्य सरना स्थल है. इसी के पास फ्लाईओवर का रैंप बनाया जा रहा है. जिससे सरना स्थल के अस्तित्व पर खतरा होने की बात कही जा रही है. इसी के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों आज रांची बंद बुलाया, जिसका व्यापक असर दिखा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








