गढ़वा- गढ़वा में सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया जिसमे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की मोबाइल फोन, पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है.
सोमवार की शाम करीब 4:45 बजे कांडी थाना क्षेत्र के सुडीपुर गांव स्थित लालो देवी के राशन दुकान पर पानसा गांव निवासी संदीप चंद्रवंशी, अधीरा गांव निवासी अमन विश्वकर्मा और मंटू विश्वकर्मा उर्फ नंदलाल विश्वकर्मा सिगरेट खरीदने के लिए पहुंचे थे.
पैसे को लेकर विवाद बढ़ने पर दुकान संचालक ने उन्हें वहां से भगा दिया. इससे नाराज होकर तीनों आरोपी पुनः लौटे और दुकान के सामने हंगामा करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने लालो देवी की बेटी रंजू देवी का मोबाइल लूट लिया. इस दौरान संदीप चंद्रवंशी ने 7.65 एमएम पिस्टल से लालो देवी पर गोली चला दी, लेकिन गोली दीवार पर जा लगी और किसी को नुकसान नहीं हुआ.
मामले में शामिल तीनों आरोपी संदीप चंद्रवंशी, अमन विश्वकर्मा और मंटू विश्वकर्मा उर्फ नंदलाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








