समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर में मामा का शर्ट पहनने पर एक भांजे की जान चली गई. युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 18 वर्षीय इंटर के छात्र आयुष कुमार के रूप में हुई है.
मृतक के मामा की मानें तो उनका पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद चल रहा है. ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाला भांजा आयुष उनका शर्ट पहनकर दोस्तों के साथ बाइक से बाजार गया था. तभी अपराधियों ने बाइक पर पीछे बैठे भांजे आयुष को उनको समझकर गोलियां चला दी. जिससे उसकी मौत हो गयी.
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि, ”पीड़ित परिवार के बयान पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.जो भी इसमें आरोपी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








