हजारीबाग- हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसमें एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है.साथ ही दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह भारत चौक पर झंडा और महाशिवरात्रि का लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद आक्रोश में उपद्रवियों ने मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया.
बताया यह भी जा रहा है कि पहले दोनों समुदायों के बीच समझौता हुआ था कि एक दिन के लिए लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे. पूजा खत्म होने के बाद लाउडस्पीकर हटा दिए जाएंगे. इस दौरान थाना प्रभारी भी वहां मौजूद थे. समझौता होने के बाद फिर दोनों गुटों में फिर झड़प हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, पुलिस स्थिति को शांत करने में लगी हुई है. जिला प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. एएसपी श्रुति अग्रवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.








