पटना- पिछले दिनों मोकामा में हुए फायरिंग मामले में अनंत सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. एमपी MLA कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.
आज जमानत याचिका पर सुनवाई की जा रही थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग कर दी है. कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है.
दरअसल मोकामा के पूर्व विधायक ने फायरिंग के बाद दर्ज हुई शिकायत के बाद 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था. मोकामा के नौरंगा गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच कई राउंड गोली चली थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में कुल चार केस दर्ज हुए हैं. इसमें से एक केस पुलिस ने दर्ज किया. इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर किया था.








