रांची-लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
खूंटी से सांसद रहे कड़िया मुंडा झारखंड बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता है। उन्हे झारखंड बीजेपी का पितामह भी कहा जाता है। मंगलवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
कड़िया मुंडा झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे हैं. वह पद्मभूषण से सम्मानित हैं. सबसे अधिक 12 लोकसभा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड इनके नाम है. खूंटी लोकसभा सीट वर्ष 1967 में अस्तित्व में आया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1971 में पहली बार कड़िया मुंडा ने चुनाव लड़ा. 2014 में उन्होंने अंतिम लोकसभा चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्होंने आठ लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की. चार लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 1977 के चुनाव में उन्हें पहली बार जीत मिली थी और संसद पहुंचे थे.








