रांची- कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रांची पहुंचे थे जहां उन्होंने ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने BJP पर हमला बोला।
उन्होंने कहा, ‘संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस देश में 50 प्रतिशत आरक्षण के बैरियर को तोड़कर रहेंगे. साथ ही जातीय जनगणना को सुनिश्चित कराएंगे ताकि यह पता चल सके कि कौन कितने का हकदार है.
संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि इसको खोखला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसको लागू तो 1950 में किया गया लेकिन यह समझना जरुरी है कि इसको लागू करने के पीछे सोच हजारों साल पुरानी है. यह भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, गुरुनानक समेत उन महापुरुषों की सोच का नतीजा है जो मनुस्मृति के खिलाफ थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी फैल रही है. महंगाई बढ़ रही है. सामाजिक एक्स-रे का माध्यम जाति जनगणना है. हम जानते चाहते हैं कि इस देश में पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं. दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब जनरल कास्ट के कितने लोग हैं.
हिन्दुस्तान की संस्थाओं में किसकी कितनी हिस्सेदारी है. इन संस्थाओं पर किसका कंट्रोल है. इसलिए मैं जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं लेकिन मोदी जी नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो. आज नहीं तो कल जातिगत जनगणना होकर रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








