बिहार- मधेपुरा में एक सिरफिरे पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद सनकी पति उसके कटे सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा. यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गयी. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया.
घटना कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर महेश पंचायत स्थित पोखरिया टोला वार्ड नंबर 2 की है. आरोपी का नाम अर्जुन शर्मा है और मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है.
घरेलू विवाद में इस हत्या को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 7 बजे श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष को सूचना मिली की पोखड़िया गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पूजा देवी (35वर्ष) की हत्या धारदार दबिया के वार से कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसने अपनी पत्नी के सिर को काट दिया और कटे सिर को लेकर घूम रहा है. सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और मृतका पूजा देवी के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है..








