शिवहर- बिहार के शिवहर में शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने आए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान अंबा उत्तरी निवासी भरत साह के बेटे ललन कुमार के रूप में हुई है.
बुधवार की रात ललन कुमार चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था लेकिन उसकी यह मुलाकात उसकी जिंदगी की काली रात साबित हुई. आस-पड़ोस के कुछ लोगों को भनक लगते ही मामला बिगड़ गया. लोगों ने युवक को घेरकर पकड़ लिया.
स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा. गंभीर चोटों से जूझते हुए ललन ने दम तोड़ दिया. जैसे ही यह खबर फैली, गांव में सन्नाटा पसर गया. बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही पिपराही थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ललन आखिर किससे मिलने गया था और किन हालात में यह विवाद इतना भयावह रूप ले बैठा? पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होते ही हर पहलू सामने आएगा और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा. परिजनों ने जल्द से जल्द सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है.








