किशनगंज- बिहार के किशनगंज में एसएसबी जवान की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र में स्थिति ठाकुरगंज एसएसबी 19वीं कैंप में शनिवार रात की है.
स्थानीय डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम घटना की छानबीन में जुट गए हैं.
मौके पर एसएसबी के डीआईजी एके सिंह पहुंचे. उनके साथ पुलिस एसडीपीओ 2 मनोज कुमार भी वहां पहुंचे. उनकी उपस्थिति में एफएसएल (FSL) टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. साथ ही वहां उपस्थित जवानों से पूछताछ की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक जवान की पहचान कर ली गई है. मृतक जवान का नाम चयन मंडल पिता प्रफुल मंडल के रूप में हुई है. जगाई बासन, थाना दीघा मोहन कोस्टल, जिला पूर्व मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल के रहने वाला था.
जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि, घटनास्थल के पास से संबंधित सरकारी राइफल का एक खोखा बरामद हुआ है. पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








