रांची- झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन व खेलकूद मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है. रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
राज्य सरकार ने उनके सम्मान के लिए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आधिकारिक संकल्प जारी कर दिया गया है.
मंत्रिमंडल सचिवालय के संकल्प के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक का पालन किया जाएगा. इस अवधि में राज्य के उन सभी सरकारी भवनों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके साथ ही, शोक की इस अवधि के दौरान राज्य भर में किसी भी प्रकार के आधिकारिक या राजकीय समारोह का आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. सोमवार 7 सितंबर को झारखंड के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है.
विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिए गए हैं.
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को अवकाश संबंधी औपचारिक आदेश जारी करने के लिए कहा गया है, जिसकी प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड उच्च न्यायालय को भी प्रेषित कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








