बक्सर- बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नथुनी अहीर का डेरा मध्य विद्यालय के दो सरकारी शिक्षकों को निलंबित किया गया है. इन पर नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं.
शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने बुधवार (02 सितंबर) को निलंबित से संबंधित पत्र जारी किया है. आरोप है कि छात्राओं से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए, जिनमें से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया.
शिकायत के मुताबिक, अरविंद कुमार पर नाबालिग छात्राओं को कथित तौर पर होटल ले जाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, वीरेंद्र प्रसाद पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में ऑडियो के जरिए धमकी देने की बात भी कही गई है.
ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डुमरांव ने 31 अगस्त 2026 को जिला शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी थी. रिपोर्ट में आरोपों को गंभीर बताते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई.
इसके बाद विभाग ने बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली, 2005 के तहत दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण के मुताबिक दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी और आरोप पत्र गठित किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि शिकायत में जिस छात्रा का जिक्र है, वह संबंधित विद्यालय की छात्रा नहीं है. इस बिंदु समेत पूरे मामले की जांच जारी है.








