पटना- तेजप्रताप यादव को धमकी मिली है. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.
उन्होंने एक मोबाइल नंबर से फोन आने और फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा बताया जाने की बात कही है. तेजप्रताप ने धमकी के साथ ब्लैकमेलिंग और पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है.
तेजप्रताप यादव ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजकर 11 मिनट पर मोबाइल नंबर 7520322647 से उनके पास फोन आया. उनका आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बातचीत के दौरान उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक की है.
तेज प्रताप यादव का आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर कुछ वीडियो वायरल करने की धमकी दी और इसके बदले पैसे की मांग की.
पूर्व मंत्री ने यह भी दावा किया है कि पार्टी से जुड़े कई अन्य लोगों को भी फोन कर परेशान किया जा रहा है. हालांकि, इस मामले में फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं आई है और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजप्रताप यादव ने इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की अपील की है. साथ ही आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
उनका कहना है कि इस तरह की धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है.








