पटना- पटना के मसौढ़ी में बुधवार को एक महिला की हत्या कर दी गई. महिला शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या कर देने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मृतका की पहचान ज्ञानचंद चौधरी की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना मसौढ़ी नगर मुख्यालय के कैलूचक मोहल्ले की है.मृतक महिला पुनपुन के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहबाजपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं.
मृतका का मायका मसौढ़ी के प्रेम रोड मोहल्ले में ही है. रक्षाबंधन पर वह अपने मायके आई थी. पति ज्ञानचंद चौधरी गया में ग्रामीण कार्य विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों ने बताया कि बुधवार को बच्चे घर पहुंचे तो अंदर से ताला बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर बेड पर खून से लथपथ शव पड़ा था. बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की है. वहीं गोदरेज से आभूषण भी लूटपाट करने की बात भी सामने आई है.
मृतका के पिता ने बताया कि सुबह से ही बेटी के मोबाइल पर कॉल कर रहे थे. फोन नहीं लग रहा था. चिंता हो रही थी. तब जाकर उसके घर पर गए तो देखे की अंदर से ताला बंद है.
किसी तरह से ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देख की बेड पर खून से लटपथ गिरी पड़ी है. घर में कुछ लूटपाट भी हुई है. उसके बाद हत्या हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं विद्यालय शहबाजपुर के शिक्षक ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय आई थी. बुधवार को स्कूल जब नहीं आई थी तो हम लोगों ने भी संपर्क करने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला.
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम भी बुलाई गई और जांच शुरू की गई.
इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने कहा कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है. गर्दन के पीछे जख्म का निशान है. फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. जांच की जा रही है.








