पटना- पटना के सिटी इलाके में गंगा किनारे तीन डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. गायघाट से दो डेड बॉडी बरामद हुई है, जबकि भद्र घाट पर एक डेड बॉडी मिली है. एक ही इलाके के दो अलग-अलग घाटों पर शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन घाटों के आसपास हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना नहीं मिली है. आशंका जताई जा रही है कि बरामद डेड बॉडी नेपाल से पानी के बहाव के साथ बहकर पटना पहुंची है.
नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों को आशंका है कि पानी के तेज बहाव में कुछ शव नदी के रास्ते भारत की ओर बहकर आए हो सकते हैं. हालांकि, पटना सिटी में मिले तीनों शवों का नेपाल की बाढ़ से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घाटों पर डेड बॉडी मिलने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों शव किसके हैं और वे यहां तक कैसे पहुंचे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








