मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को डायल-112 की गाड़ी चला रहे चालक ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को चोटें आईं.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ. सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने चालक संतोष कुमार को हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है. मामले में पीड़ित की ओर से सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, डायल-112 का चालक संतोष कुमार रामदयालु नगर रोड से वाहन लेकर जा रहा था. आरोप है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए उसने सबसे पहले साइकिल सवार बारामतपुर निवासी शत्रुघ्न राय को टक्कर मार दी. हादसे में शत्रुघ्न राय के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद डायल-112 की गाड़ी ने बाइक सवार मनीष कुमार को भी टक्कर मार दी. मनीष हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चक चमेली गांव के रहने वाले हैं. हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वह बाल-बाल बच गए.
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. लोगों ने नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए डायल-112 चालक के खिलाफ विरोध जताया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर जांच कराई. जांच में उसके शराब के सेवन की पुष्टि हुई.
पीड़ित मनीष कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह हाजीपुर से बाइक से मुजफ्फरपुर आ रहे थे. रामदयालु के पास उन्होंने देखा कि डायल-112 की गाड़ी ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद वाहन ने उनकी बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दी. मनीष का आरोप है कि हादसे का विरोध करने पर चालक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी.








