पटना- तेजप्रताप ने मंत्री संजय कुमार सिंह पर दिल्ली के होटल में महिला से छेड़छाड़ और पैसे देकर मामला दबाने का आरोप लगाया है। तेजप्रताप ने यह बात सोशल मीडिया पर कही थी. इसके बाद संजय कुमार ने तंज कसते हुए पूछा था, तेजप्रताप बताएं अनुष्का कौन हैं।
वहीं, जब सोमवार को तेजप्रताप यादव से पत्रकारों ने अनुष्का को लेकर सवाल किया तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि वकवास मत करो।
दरअसल, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री और महुआ विधायक संजय कुमार सिंह और तेजप्रताप के बीच तकरार बढ़ गई है। आरोपों के बाद मंत्री की तरफ से तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब इस मामले में चिराग पासवान की एंट्री हो गई है। चिराग पासवान ने सोमवार को कहा, “अगर मेरी पार्टी के विधायक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो मैं ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल दूंगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी। आरोप बहुत संगीन हैं। पार्टी ने उनसे जवाब तलब किया है।”
यह पूरा विवाद तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि मंत्री संजय कुमार सिंह ने दिल्ली दौरे के दौरान एक बड़े होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ शोषण का प्रयास किया।
तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में इस मामले को गंभीर बताते हुए सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि मामले को दबाने और रफा-दफा करने के लिए कथित तौर पर 25 लाख रुपये का लेन-देन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








