पटना- तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार सरकार के मंत्री और महुआ से लोजपा (रामविलास) विधायक संजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तेज प्रताप ने दिल्ली के एक होटल में महिला स्टाफ के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए पैसों के लेन-देन के आरोपों को लेकर जांच की मांग की है।
तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि दिल्ली के एक होटल में महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड करने वाले संजय सिंह ने 25 लाख रुपए देकर पूरा मामला दबा दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय सिंह हमको जान से मारवाना चाहते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि महुआ विधानसभा सीट पर 2025 के चुनाव में तेज प्रताप यादव को संजय कुमार सिंह ने हराया था। बाद में संजय सिंह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाए गए थे। फिर सम्राट चौधरी की कैबिनेट में भी शामिल किए गए।
तेज़ प्रताप ने सोशल मिडिया पर लिखा, महुआ से विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसके शोषण का प्रयास किए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि होटल कर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला गया। इसके बाद मामले को लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन के माध्यम से रफा-दफा किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजय सिंह के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि लगाए जा रहे ये आरोप सत्य हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो।
बता दें इससे पहले महुआ से राजद के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने भी कुछ महीनों पहले मंत्री संजय सिंह को लेकर कहा था कि संजय सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ के एक न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
इसके बावजूद वे मंत्री पद पर बने हुए हैं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि यह संविधान और न्याय व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।








