पटना- पटना के बाढ़ से दर्दनाक घटना सामने आई है. बेढ़ना गांव के चार युवकों की मौत हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि पार्टी के बाद चारों दोस्तों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद देखते ही देखते वे बेहोश हो गए, परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों का प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालात में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
हालांकि पीएमसीएच में सभी की मौत हो गई है. मृतकों पहचान पंकज कुमार, निशु कुमार, विकास कुमार और शशि कुमार के तौर पर हुई है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आशंका जताई जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान जहरीली शराब के सेवन से इन लोगों की तबीयत बिगड़ी हो सकती है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में चीख-पुकार मची हुई है.
फिलहाल जहरीली शराब के सेवन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वास्तविक कारण जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.








