पटना- एजी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिली है। युवक की पहचान 31 वर्षीय फ्रांसिस जॉर्ज माइकल के रूप में हुई है। वह 22 दिनों से लापता था। मां ने गले में पहनी रोजरी और हाफ पैंट से शव की पहचान की।
परिजनों के मुताबिक, फ्रांसिस 1 अगस्त को मोबाइल में सिम लगवाने के लिए मार्केट जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकला था। उसके पास करीब 500 रुपए और मोबाइल फोन था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
काफी तलाश के बाद परिजनों ने राजीव नगर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृत युवक मूल रूप से बेतिया का रहने वाला था। उसके पिता जॉर्ज विंसेट माइकल NTPC के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। युवक की लाश मिलने के बाद शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
मृतक के परिजन अग्निस जॉर्ज माइकल ने बताया, “फ्रांसिस 1 अगस्त को बिल्कुल सामान्य तरीके से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। फ्रांसिस की स्कूटी और मोबाइल भी नहीं मिला है।”
परिजन लूटपाट के बाद उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। फ्रांसिस के पिता जॉर्ज विंसेट माइकल की तबीयत खराब है। वह फिलहाल मुंबई में अपनी बेटी के यहां थे। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह पटना लौट रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल, पुलिस युवक की मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और FSL जांच के आधार पर मौत की वजह पता लगाने में जुटी है।








