डेस्क- उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मध्य प्रदेश के 22 और यूपी के 28 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तेज बारिश होगी।
मेरठ में बारिश के बाद LLRM मेडिकल कॉलेज परिसर के अस्पताल में जलभराव हो गया। पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा। कई घंटे बाद पंप सेट लगाकर परिसर से पानी निकालने का काम शुरू कराया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को नदी का पानी 68.74 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। खतरे का निशान 71.26 मीटर है।
बढ़ते पानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा में सभी छोटी-बड़ी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। घाटों के कई रास्ते और रिवरफ्रंट के हिस्से डूबने से एक घाट से दूसरे घाट तक आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








