डेस्क- भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में रियल्टी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करके भावुक हो गए। पहली पत्नी को उन्होंने देवी बताया।
इस वाकये के बाद अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘प्रिय पतिदेव, यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्योति ने आगे लिखा, ‘अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना। मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’
दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल शो’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए रो पड़े। इस प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते दिख रहे हैं। उन्होंने नीलम सिंह की तस्वीर पर फूल-माला भी चढ़ाई।
पवन सिंह प्रोमो में कहते हैं कि मैंने अपने जीवन में देवी को पाया था, खो दिया। ये हमारे जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक हमारे शरीर में जान है यही हमारी जीवन हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








