पटना- गोपालपुर के पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। चार बार विधायक रहे मंडल के इस कदम से भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना है।
गोपाल मंडल गोपालपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार (2005 से 2020 तक) जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और लंबे समय तक नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते रहे।
हालांकि, साल 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू द्वारा टिकट काटे जाने के बाद से ही वे बागी तेवर अपनाए हुए थे और पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व विधायक गोपाल मंडल अपनी बेबाक टिप्पणियों, आक्रामक बयानों और हरकतों को लेकर लगातार मीडिया व सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।








