डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, उनके लिखित नोट्स देखने पर विपक्ष ने तंज कसा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ‘टेलीप्रॉम्प्टर के बिना महामानव’ कहकर सवाल उठाए, जबकि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी भाषण की शैली पर टिप्पणी की.
पीएम मोदी के वीडियो क्लिप को साझा करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए लिखा, “बिना टेलीप्रॉम्प्टर के महामानव.” खेड़ा ने अपने पोस्ट में रील वाले टेप को भी दिखाया, जिसमें टेप से रील बाहर निकला हुआ दिख रहा है. वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री के आत्मविश्वास और संबोधन की शैली पर सवाल उठाए.
गौरतलब है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण पिछले चार वर्षों में सबसे छोटा (लगभग 75 मिनट) रहा, जबकि 2023 में उन्होंने लगभग 90 मिनट का भाषण दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








