रांची- स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के 9 अफसर-जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इनमें झारखंड के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए चुना गया है. वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्रदान किया गया है. इस वर्ष झारखंड के खाते में कोई वीरता पदक नहीं आया है.
झारखंड पुलिस के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को लंबे समय तक उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा से सम्मानित किया गया है. आधिकारिक सूची में झारखंड से PSM पाने वाले एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं.
झारखंड पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए MSM पदक के लिए चुना गया है. इनमें कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सम्मान पाने वालों में कांस्टेबल औरंगजेब खान, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पूर्ण बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल नंद किशोर महतो, हवलदार योगेंद्र कुमार दास, कांस्टेबल अनिता तिर्की और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय शामिल हैं.
खास बात यह है कि सम्मान पाने वालों में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तक शामिल हैं. इससे पुलिस सेवा के अलग-अलग स्तरों पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सम्मान मिला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








