सीवान- बिहार के सीवान में छात्र संगठनों AISA और RYA ने पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मंगलवार को शहर में प्रदर्शन मार्च निकाला. छात्र नेताओं ने 25 जुलाई को छात्रों पर कथित रूप से एके-47 से गोली चलाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.
AISA और RYA के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. सोमवार सुबह से ही पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था.
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सीवान एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रदर्शन मार्च दोपहर करीब 12 बजे सीवान के गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ. बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए.
मार्च बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पहुंचा और फिर वापस अंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के मामले में सीवान एसपी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने एसपी को बर्खास्त नहीं किया तो संगठन आने वाले दिनों में इससे बड़ा आंदोलन करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर न्याय की मांग को दबाया नहीं जा सकता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








