पटना- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा जिसमे एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवक ने पीछे से बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। उत्कर्ष दूसरी कक्षा का छात्र था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे. बाइक की स्पीड 80 से 100 kmph रही होगी।’ बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े। दो युवक पकड़े गए, जबकि एक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।
जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा है। गाड़ी नंबर 2884 है।आरोपी विशाल कुमार के पिता बिहार पुलिस में हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक सवार युवकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
उत्कर्ष के पिता सनोज कुमार चितकोहरा बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि 20 साल के बाद काफी मन्नत मांगने के बाद बच्चा हुआ था। घर का इकलौता चिराग था। बच्चे के लिए काफी पूजा भी की थी। हादसे के बाद इलाके में भी मातम का माहौल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








