रांची- आंदोलन कर रहे महेंद्र महतो और कुश महतो को डॉक्टरों ने अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक दोनों छात्रों की तबियत ज्यादा ख़राब हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र मंडल और प्रेम नायक को सांस लेने में दिक्कत और वॉमिटिंग की शिकायत हुई. जिसके बाद तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया. इस बीच, सदर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम के साथ आए मेडिकल अफसर ने बताया कि अनशन की वजह से छात्र गंभीर डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं.
जिसकी वजह से उन्हें गैस्ट्राइटिस हो गया है. उन्होंने सांस लेने में किसी भी तरह की दिक्कत होने की बात को खारिज कर दिया. हालांकि आंदोलनकारी कुश की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में शुक्रवार को लगातार आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता राहुल क्रांति और बी. पांडे की हालत भी अचानक काफी खराब हो गई थी.
अनशन पर डटे रहने के कारण शुक्रवार दोपहर को राहुल क्रांति को तेज बुखार हुआ के बाद चक्कर आने लगे और वे बेहोश हो गए. जिसकेल बाद राहुल क्रांति को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.








