शिवहर- बिहार के शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया. जीप पेड़ से टकरा गई जिसमें ड्राइवर रामजी राय मौत हो गई.
वहीं दारोगा अशोक सिंह समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इनमें दारोगा अशोक सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पिपराही पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से सभी को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक रामजी राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है. वहीं दारोगा को रेफर किया गया.
बताया जा रहा है कि पिपराही थाने में तैनात अवर निरीक्षक अशोक सिंह तथा तीन पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे. सिंगरहिया गांव के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में पुलिस वाहन पास स्थित पेड़ से टकरा गई.
इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं चालक व दारोगा सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जबकि एक महिला सिपाही बाल-बाल बच गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिपराही थाने में चौकीदार के पद पर थाने में तैनात थे लेकिन ड्राइवर के अभाव में वह थाने के गश्ती वाहन को चलाते थे.इधर, घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है.








