पटना- पटना में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गयी.. इस भीषण हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों की उग्र भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा किया और कई गाड़ियां फूंकी दी. इस भारी हंगामे के बीच हाईवे जाम हो गया.
मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है. युवक की मौत के बाद आसपास की भीड़ सड़क पर आ गई और देखते-ही-देखते कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, ”लोगों ने सबसे पहले उस बस में आग लगा दी, जिस बस से कुचलकर युवक की मौत हुई थी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस बीच हिंसक भीड़ ने पुलिस की गाड़ी समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
”सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इधर घटना की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाने की पुलिस और यातायात पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को संभाला.
आगजनी की घटना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकलकर्मियों का सामना हिंसक भीड़ से हो गया. ऐसे में मौके से दमकलकर्मियों को भी वापस लौटना पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है. घटना के बाद पूरा इलाके में जहां-तहां गाड़ियां फंस गई. काफी देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल रहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस टीम आक्रोशित लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है, लेकिन मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है. लोग ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग पर अड़े हुए हैं. इस बीच, अगमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि ”मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.”








