रांची- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 7 अगस्त को प्रस्तावित छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. खासकर नेहा बोरा के आंदोलन में शामिल होने की खबरों के बीच झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने आंदोलन को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है. इस संबंध में विशेष शाखा, झारखंड, रांची ने एक पत्र जारी कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.
स्पेशल ब्रांच के द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें छात्र नेता नेहा बोरा द्वारा 7 अगस्त को होने वाले आंदोलन में अभ्यर्थियों से शामिल होने की अपील की गई है. जानकारी के अनुसार, आंदोलनकारी विधानसभा मार्च करेंगे और इसके बाद धरना-प्रदर्शन स्थल पर एकत्र होकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.
पत्र में यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं और अभ्यर्थियों से विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया गया है. स्पेशल ब्रांच ने आशंका जताई है कि बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
छात्र आंदोलन को देखते हुए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, वरीय पुलिस अधीक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मामले का सत्यापन करते हुए प्रशासनिक सतर्कता बरती जाए और आवश्यकता के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही की गई कार्रवाई की सूचना विशेष शाखा को उपलब्ध कराने को कहा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








