रांची- रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा संदेश दिया है.
दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर रामगढ़ जिले के नेमरा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों की हर चिंता से पूरी तरह अवगत है और इस मामले को गंभीरता से देख रही है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि हमारी सरकार के पास आंख भी है, कान भी है और संवेदनशीलता भी है. हम कितनी गंभीरता के साथ चीजों को देख रहे हैं, उसे मैं सीना चीरकर नहीं दिखा सकता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लेकिन यह जरूर है कि सरकार हर चीज को देख और सुन रही है.” उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं और उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं कर रही है, बल्कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में जांच दल दिन-रात काम कर रहा है. सरकार जांच की प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
उन्होंने कहा कि अनुसंधान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा. सरकार किसी भी मामले में जल्दबाजी के बजाय कानूनी और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ना चाहती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नौजवानों को जो भी आवश्यकता होगी और जो भी कदम संविधान तथा कानून के दायरे में उठाए जा सकते हैं, सरकार उन्हें उठाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों को न्याय मिलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.








