पटना- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए जनता के बीच गलत और भ्रामक नैरेटिव गढ़ना बंद किया जाए।
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि बांकीपुर की जनता को बनावटी और आधे-अधूरे तथ्यों के आधार पर गुमराह करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मनगढ़ंत बातें बनाना आसान है, लेकिन उन दावों के समर्थन में ठोस सबूत देना सबसे कठिन होता है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राजनीति तथ्यों और सच्चाई के आधार पर होनी चाहिए, न कि अफवाहों और भ्रम फैलाकर। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले उसके तथ्यों और प्रमाणों की जांच अवश्य करें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








