पटना- बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम पर मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह नेबयान दिया है. अनंत सिंह ने कहा कि जनता ही असली मालिक है. जनता जिसे चाहती है, उसे सत्ता सौंपती है और जिसे नहीं चाहती, उसे कुर्सी से उतार देती है.
जनता की शक्ति के आगे कोई कुछ नहीं है. नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार में न रहने से भाजपा की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता में यह संदेश गया कि भाजपा ने नीतीश जी के साथ ठीक नहीं किया.
अनंत सिंह ने आगे कहा कि भले ही नेता आपस में मिल-जुल कर रहने की बात कहें, लेकिन जनता के बीच इस बात को लेकर बेहद नाराजगी व्याप्त है. जनता का मानना है कि उन्होंने नीतीश कुमार के नाम पर अपना अमूल्य वोट दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बावजूद किसी अन्य को पद पर बैठा दिया गया. इस राजनीतिक खेल को जनता ने बिल्कुल पसंद नहीं किया, जिससे आम लोगों में भाजपा के प्रति भारी असंतोष दिखाई दिया.
जनता इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम से बेहद दुखी है. लोगों को लगता है कि नीतीश कुमार को जानबूझकर साइड कर दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार वहां खुद रहते, तो निश्चित रूप से चुनाव का ऐसा परिणाम कभी नहीं आता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








