पटना- आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आएगा. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है. अब तक लगातार जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी से नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल से रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर मैदान में हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं.
बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 21वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 42, 169 वोट मिले हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 30, 276 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं।








