डेस्क- दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर हंगामा हुआ. देखते ही देखते धक्कामुक्की शुरू हो गई. कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.
जानकारी अनुसार, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव दिल्ली स्थित आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक दो युवक वहां पहुंच गए और उनसे बहस करने लगे. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्कामुक्की शुरू हो गई.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों युवकों ने पप्पू यादव पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने कथित तौर पर चप्पल निकालकर उनकी ओर फेंकने की कोशिश की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. दोनों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
घटना के बाद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि दोनों युवक उन्हें मारने की नीयत से आए थे. उन्होंने दावा किया, “उनके हाथ में चाकू था. वे मुझे मारने आए थे.”
हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








