किशनगंज- बिहार के किशनगंज जिले से पुलिस की बहादुरी और मानवता की बेहद शानदार खबर सामने आई है. यहां विशनपुर थाना पुलिस ने देवदूत बनकर कनकई नदी की तेज धारा में डूब रहे एक मासूम बच्चे और उसकी मां की जान बचाई है.
घटना कोचाधामन प्रखंड के अंतर्गत चैनपुर स्थित कनकई नदी के पास की है. दरअसल एक टोटो अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे कनकई नदी में जा गिरा. उस टोटो पर चालक के अलावा एक महिला करिश्मा और उनका मासूम बच्चा सवार थे. वाहन के पानी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई और सभी डूबने लगे.
बताया जा रहा है कि उसी समय विशनपुर थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्ती पर निकली हुई थी. गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत उफनती नदी में छलांग लगा दी. उनके साथ गश्ती दल में शामिल सिपाही विभीषण कुमार, महिला सिपाही आंचल कुमारी और जवान देवेंद्र प्रसाद दास ने भी तत्परता दिखाते हुए पानी में मोर्चा संभाल लिया.
पुलिस टीम ने नदी की तेज धारा के बीच साहस का परिचय देते हुए राहत अभियान चलाया. टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए टोटो चालक, महिला और उसके मासूम बच्चे को एक-एक कर सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया. समय पर किए गए इस प्रयास से तीनों की जान बच गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








