बिहार- बिहार के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की औरंगाबाद में कार रोककर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने संदिग्ध भूमिका के आधार पर उनके ड्राइवर मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है.
यह सनसनीखेज वारदात शनिवार देर रात उस समय हुई जब वह डेहरी से पटना स्थित अपने घर लौट रहे थे. पुलिस इस मामले में मृतक के ड्राइवर मिथिलेश कुमार की भूमिका को संदिग्ध मान कर उससे पूछ-ताछ कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार, शनिवार देर रात विमल कुमार डेहरी से पटना लौट रहे थे. इसी दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के पास बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद उन्हें कार से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा गया. उनके शरीर पर गंभीर चोटों और धारदार हथियार के निशान मिले हैं. गंभीर हालत में उन्हें जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक,जिस हमले में विमल कुमार की मौत हुई उसमें ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई जबकि वह घटनास्थल पर मौजूद था. इसी आधार पर औरंगाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि, पुलिस ने अभी तक उसकी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विमल कुमार गया जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे. उनका परिवार पटना में रहता है. परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक छोटा बेटा है. EO विमल कुमार हत्याकांड की जांच फिलहाल औरंगाबाद एवं रोहतास पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है.








