पटना- पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मी आज चौथे दिन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह से पटना की सड़कों पर कचरा फैल चुका है। बदबू से लोग परेशान हैं। बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं।
हालांकि शुक्रवार-शनिवार की देर रात पुलिस की निगरानी में कई जगह से कचरा उठवाया गया। दूसरी तरफ पटना नगर निगम ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर ₹22.65 करोड़ की पेनाल्टी लगाई है। इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
दूसरी ओर सफाईकर्मी निगम मुख्यालय में जाकर धरना-प्रदर्शन करते हैं। इस कारण जिला प्रशासन की ओर से मौर्य लोक परिसर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हड़ताल पर नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि 100 की संख्या में पुलिस मिली है, जिनकी मौजूदगी में हमलोग साफ-सफाई करवा रहे हैं। आज से हमलोग को मॉर्निंग शिफ्ट में भी फोर्स मिलेगा।
हर वार्ड में SI खुद से 20 कर्मी रख सकते हैं। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर चालक सहित जेसीबी, हाईवा, ट्रैक्टर और डंपर कचरा उठाव-सफाई कार्यों में प्रयुक्त अन्य आवश्यक वाहनों को भी किराए पर लेने के निर्देश दिए गए हैं।
सफाई व्यनस्था बनाए रखने के लिए निगम की ओर से हर वार्ड के लिए 10 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। यानी 7.5 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हड़ताल के दौरान नूतन राजधानी अंचल में कार्यरत सफाई कर्मी पर असामाजिक तत्वों की ओर से हमला किया गया। यार्ड में खड़े वाहनों के टायर पंचर करने, कार्यरत सफाई कर्मियों को डराने-धमकाने, कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी शिकायतें भी मिलीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।








