सासाराम- सासाराम में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद में दादा ने पोते को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
घटना चेनारी थाना क्षेत्र के नारायणा गांव की है, जहां पारिवारिक विवाद में दादा ने अपने ही पोता को गोली मार दी है। घायल पोता मृत्युंजय सिंह को इलाज के लिए पहले तो चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल पोते की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दादा इंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी कट्टा, एक राइफल, 10 जिंदा कारतूस, कई गोलियों का छर्रा और खोखा बरामद किया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








