रांची- झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सीआईडी की कार्रवाई जारी है. इस मामले में अब तक 11 गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा से जुड़े मामले में झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते सीआईडी के राडार पर हैं.
सीआईडी के समन पर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते तीसरे दिन भी सीआईडी कार्यालय पहुंचे हैं , जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इससे पहले एल ख्यांग्ते से लगातार दो दिनों तक पूछताछ की गई थी.
झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते से शुक्रवार को भी सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है. सीआईडी परीक्षा संचालन, टेंडर आवंटन और कथित गड़बड़ियों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर एल ख्यांग्ते से पूछताछ कर रही है. सीआईडी अफसरों के अनुसार जांच का फोकस इस बात पर है कि टीडीपीएल को परीक्षा संचालन का जिम्मा किन परिस्थितियों में दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीआईडी यह भी जानना चाहती है कि यदि एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था तो उसे जेपीएससी जैसी संवैधानिक चयन संस्था की परीक्षा का टेंडर कैसे मिला.
इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी, ओएमआर शीट में कथित हेराफेरी रोकने के लिए उठाए गए कदम और शिकायतों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी लगातार दूसरे दिन पूर्व अध्यक्ष से जवाब मांगा जा रहा है.
पूरे मामले में जांच के दायरे में परीक्षा संचालन एजेंसी टीडीपीएल का कार्यालय भी है, जहां से परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं. वहीं जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज, ओएमआर शीट और डिजिटल साक्ष्य भी सीआईडी ने अपने कब्जे में लिए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








