डेस्क- बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता सौरव दास के बीच चल रही जुबानी बहस इन दिनों चर्चा में है. कुछ दिन पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सौरव को “जनरेशन गटर” और “बेरोजगार” कहा था.
अब सौरभ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना से कोई निजी शिकायत नहीं है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर बातचीत सम्मान के साथ होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने खुद के ऋतिक रोशन जैसा दिखने पर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
‘मोजो स्टोरी’ पर बरखा दत्त से बातचीत में सौरभ दास से जब कंगना रनौत की लगातार की गई निजी टिप्पणियों पर सवाल पूछे गए, तब उसने बताया कि उन्हें हैरानी हुई कि वह उनकी आलोचना का निशाना बन गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि उनके दोस्त भी इस बात से हैरान थे कि कंगना ने उन्हें निशाना बनाया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने दोस्त की बात दोहराई कि ‘हो सकता है, मैं थोड़ा-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता होऊं”.
सौरव ने आगे कहा कि वह निजी हमलों के बजाय बातचीत में विश्वास रखते हैं. उनका कंगना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं है, वहीं हैं जो जेन -जी (Gen Z) और मेरे खिलाफ निजी टिप्पणीयां कर रहीं हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी लिखा था, ‘यो कंगना, थोड़ा शांत हो जाओ . आओ, इस मुद्दे पर बात करते हैं.’ मेरा मानना है कि हर बात का हल बातचीत से निकल सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमारे देश में अब लोग खुलकर बात करने और एक-दूसरे की राय सुनने से बचते हैं. सोच-समझकर चर्चा और बहस करना जरूरी है, लेकिन साथ ही एक-दूसरे का सम्मान भी बनाए रखना चाहिए.”
सौरभ की बातों पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा, “मैंने गूगल पर इस स्टूडेंट के बारे में सर्च किया तो पता चला कि इनकी उम्र 28 साल है. मुझे समझ नहीं आता कि ये खुद को स्टूडेंट कैसे कहते हैं.
मैं भले ही पिछले दो साल से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से सार्वजनिक जीवन का हिस्सा हूं. जब मैं इनकी उम्र की थी, तब तक मुझे दो नेशनल अवॉर्ड मिल चुके थे.”
उन्होंने सौरभ पर तंज कसते हुए कहा, “तुम्हारी परेशानियां निजी हैं. तुम स्टूडेंट नहीं हो, बल्कि फिलहाल बेरोजगार हो. बेहतर होगा कि किसी नई स्किल को सीखने से शुरुआत करो.
सौरभ पर निशाना साधने के साथ-साथ कंगना ने Gen Z प्रदर्शनकारियों की भी आलोचना की. उन्होंने उन्हें “जनरेशन गटर” कहा और उनके विरोध प्रदर्शन के वीडियो को “उल्टी जैसा महसूस कराने वाला” बताया.








