पटना- बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए वोटिंग जारी है. इससे पहले बुधवार को जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जक्कनपुर थाने के एसएचओ से तीखी बहस हो गई.
दरअसल जन सुराज का आरोप है कि उनके 20 कार्यकर्ता को चुनाव से पहले गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे. उन्होंने कथित तौर पर अपने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने को लेकर थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह से जवाब मांगा.
ये हमलोगों से कह रहे हैं कि आप पूछ लीजिए कि कहां गए हैं, हम नहीं बताएंगे. ऐसे तो ड्यूटी कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि एसएचओ को मालूम ही नहीं है कि कौन किसको पकड़कर इनके थाने में ले आया है और अपने आपको बहुत भारी पुलिस अफसर बता रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ये इतना बड़ा अधिकारी बन रहे हैं और इनके थाने में दो आदमी बैठे हैं जो अब गायब हैं और उनको पता ही नहीं है. पीके ने आगे कहा कि उन दोनों को किसी तरह का हार्म हुआ तो जक्कनपुर के थाना इंचार्ज ऋतुराज कुमार सिंह की नौकरी तो जाएगी ही जाएगी. ये जान लें.
दरअसल, बुधवार को जन सुराज ने बड़ा दावा किया था कि उनके 20 नेताओं को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि पार्टी की ओर से जारी बयान में किसी नेता का नाम नहीं बताया गया था. इसी के बाद पीके थाना पहुंचे थे.
इधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “जो मतदाता यहां मौजूद नहीं हैं या बाहर हैं, उनके फर्जी मतदाता पत्र बनाकर फर्जी वोट करने की तैयारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमने प्रशासन को ये लिखित में शिकायत दी है और प्रशासन इस पर कार्रवाई भी कर रहा है. प्रशांत किशोर द्वारा देर रात जक्कनपुर पुलिस स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने कहा, “पता नहीं मामला क्या है.








