पटना- पटना की बहुचर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं. इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है.
इस बीच प्रशांत किशोर का बयान आया है. प्रशांत किशोर ने कहा, “लोगों की एक शिकायत है कि जहां कहीं भी जनसुराज के समर्थक आ रहे हैं तो पुलिस उन्हें परेशान कर रही है.
कल शाम से ही पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया हुआ है. बावजूद इसके माहौल साफ है. BJP बुरी तरह चुनाव हार रही है. कहीं कोई दो मत नहीं है इसलिए पुलिस के द्वारा मतदाताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि, “कोई ड्रामा नहीं हुआ, जैसा हमने कहा, पुलिस ने जन सुराज के 16 से ज्यादा नेताओं को हिरासत में लिया, उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में रखा गया, किसी को नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए, दो घंटे बाद, हमें पता चला कि उन्हें दानापुर, फिर शाहपुर पुलिस स्टेशन में शिफ्ट कर दिया गया,.
हमारा कहना है कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है, तो केस दर्ज करें. उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए पकड़ा गया था, उनमें से 10 पटना के हैं, पुलिस ने उनके किए गए जुर्म के बारे में नहीं बताया है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








