पटना- बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहते तेजस्वी यादव ने छात्रों के लिए बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को योद्धा करार दिया और उनसे बड़ा वादा भी कर डाला.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को अभी भी सरकार पेंशन देती है, वैसे ही भविष्य में अगर हमारी सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए स्टूडेंट्स के लिए पेंशन की व्यवस्था करेंगे.
उन्होंने कहा, छात्र आंदोलन में भाजपाई दमन, पुलिसिया अत्याचार और लाठीचार्ज से पीड़ित ऐसे छात्र एवं युवा जो संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए, जिनपर FIR दर्ज हुआ अथवा जो जेल गए है, उन सभी योद्धाओं के लिए हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरी और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








